भोपालमध्य प्रदेश

लव जिहाद के सौदागरों को मिले फाँसी की सजा, समाज में भारी आक्रोश: विधायक रामेश्वर शर्मा

लव जिहाद के सौदागरों को मिले फाँसी की सजा, समाज में भारी आक्रोश: विधायक रामेश्वर शर्मा

भोपाल, यशभारत। राजधानी में लव जिहाद के बढ़ते मामलों को लेकर हुजूर विधानसभा से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। द केरला स्टोरी जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदू समाज अब ऐसी साजिशों को बर्दाश्त नहीं करेगा। विधायक ने मांग की है कि ऐसे षड्यंत्रकारियों के खिलाफ केवल कानूनी कार्रवाई ही नहीं, बल्कि उन्हें मौत की सजा मिलनी चाहिए।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि लव जिहाद की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो न केवल समाज के लिए बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा, चाहे मुस्लिम लड़के हों या लड़कियाँ, जो भी इस तरह के सुनियोजित षड्यंत्र में शामिल हैं, उन पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए। यह कोई प्रेम का मामला नहीं, बल्कि एक गहरा वैचारिक और धार्मिक हमला है।
न्यायालय और सरकार से बड़ी मांग
विधायक ने सरकार और न्यायपालिका से अपील करते हुए कहा कि लव जिहाद के आरोपियों को किसी भी कीमत पर जमानत नहीं मिलनी चाहिए। ऐसे जघन्य अपराधों के लिए कानून में संशोधन कर फाँसी की सजा का प्रावधान किया जाए। वर्तमान कानूनों को और अधिक धारदार बनाया जाए ताकि अपराधी के मन में कानून का खौफ हो।
हिंदू समाज में उबाल
रामेश्वर शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन घटनाओं के कारण हिंदू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने समाज से भी सतर्क रहने की अपील की और कहा कि बेटियों को बहलाने-फुसलाने वाले तत्वों को अब बख्शा नहीं जाएगा। भोपाल की हालिया घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि एक विशेष मानसिकता के लोग समाज की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें कुचलना जरूरी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button