भोपालमध्य प्रदेश

पुलिस कमिश्नर ने बापू नगर में ली सुरक्षा की सुध, यातायात नियमों की दिलाई शपथ।

पुलिस कमिश्नर ने बापू नगर में ली सुरक्षा की सुध, यातायात नियमों की दिलाई शपथ।

कमिश्नर ने बच्चा चोरी को बताया महज अफवाह

भोपाल, यश भारत। राजधानी में अपराध नियंत्रण और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के लिए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार खुद मैदान में उतरे। उन्होंने थाना कमला नगर क्षेत्र के बापू नगर का दौरा किया और स्थानीय रहवासियों के साथ सीधा जनसंवाद किया।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

संवाद के दौरान क्षेत्र के लोगों ने हाल ही में चर्चा में आए बच्चा चोर गिरोह को लेकर अपनी चिंताएं और जिज्ञासा जाहिर की। इस पर पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट रुख अपनाते हुए कहा कि बच्चा चोरी की खबरें महज अफवाह हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे ऐसी किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और संदिग्ध दिखने पर पुलिस को सूचित करें, कानून अपने हाथ में न लें।

साइबर फ्रॉड और सुरक्षा पर चर्चा

कार्यक्रम में कमिश्नर ने साइबर अपराधों के बढ़ते ग्राफ पर चिंता जताई और लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के टिप्स दिए। साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस की मुस्तैदी का भरोसा दिलाया। अंत में सभी उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। वही पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के लिए बीट स्तर पर कसावट लाने की बात कही।

अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनसंवाद के उपरांत पुलिस आयुक्त ने कमला नगर थाने का विस्तृत भ्रमण किया। उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त अंकिता खातनकर और थाना प्रभारी निरूपा पांडे को क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button