कटनीमध्य प्रदेश

सौगात : बलसाड़ और दानापुर के लिए कटनी को मिली ट्रेन, होली पर्व पर होगा परिचालन

कटनी, यशभारत। रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों होली पर यात्रियों की सुविधा हेतु एवं उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे से प्रारम्भ टर्मिनेट होने वाली स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 09025/09026 वलसाड दानापुर वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के कटनी जंक्शन होकर अपने गंतव्य को जाएगी। जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 09025 वलसाड से दानापुर स्पेशल ट्रेन 23 फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को वलसाड स्टेशन से सुबह 08.40 बजे प्रस्थान कर इटारसी रात 20.00 बजे, जबलपुर 23.40 बजे पहुंचकर अगले दिन कटनी 01.05 बजे, सतना 02.20 बजे पहुंचकर मार्ग से होते हुए दोपहर 12 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09026 दानापुर से वलसाड स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को दानापुर स्टेशन से दोपहर 14.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सतना 01.30 बजे, कटनी 04.20 बजे, जबलपुर 6बजे, इटारसी 10 बजे पहुंचकर रात 21.30 बजे वलसाड स्टेशन पहुंचेगी। इस गाड़ी में 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी एवं 2 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच रहेंगे। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में भेस्तान, नंदुरबार, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button