देश

कटनी पहुंचने पर भाजपा के जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन का जोरदार स्वागत, जिला कार्यालय पहुंचकर कार्ययोजना बैठक में हो रहे शामिल, वरिष्ठजनों से मिलेंगे

IMG 20260223 WA0873

कटनी, यशभारत। भाजपा के कटनी जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन का आज दोपहर कटनी पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पीरबाबा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनकी जोरदार अगवानी की। उल्लेखनीय है कि सुजीत जैन सिवनी में संगठन का नेतृत्व कर चुके हैं। पार्टी ने उन्हें कुछ दिन पहले रमेश भटेरे के साथ पर्यवेक्षक बनाया था। उन्होंने अपने दायित्व का कुशलता पूर्वक निर्वहन किया। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें कटनी जिले का नया प्रभारी बनाकर संगठन में समन्वय की जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके पहले लंबे समय तक संजय साहू ने यह दायित्व संभाला।

सुजीत जैन सुलझे हुए नेता हैं और अपनी सांगठनिक क्षमता के चलते उन्होंने प्रदेश नेतृत्व का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने प्रभारी की हैसियत से बैतूल में भी बेहतर काम किया। उनकी सहज छवि और मैदानी सभी को साथ लेकर चलने की शैली की वजह से संगठन ने कटनी जैसे महत्वपूर्ण जिले का उन्हें प्रभारी बनाया। आज दोपहर जब वे कटनी पहुंचे तो भाजपा के बड़ी संख्या में उपस्थित नेताओं ने शहर की सीमा पर उनका स्वागत किया। यहां से वे सर्किट हाउस पहुंचे तथा अल्प विश्राम के बाद उन्हें भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होना है। स्वागत करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, रवि खरे, पिछड़ा मोर्चा के सुरेश सोनी, विक्रम खम्परिया, रौनक खंडेलवाल, मृदुल मिश्रा, अक्षय श्रीवास्तव,दिलराज सिंह सहित मंडल अध्यक्षों की उपस्थिति रही।

जिला कार्यालय में कार्ययोजना बैठक

भाजपा सूत्रों ने बताया कि वे प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देने के लिए कटनी प्रवास पर हैं। दोपहर 2.00 बजे जिला कार्ययोजना बैठक, प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित है जिसमें उनकी सहभागिता रहेगी। सायं 5.30 बजे
वरिष्ठजनों से भेंट व चर्चा करेंगे।FB IMG 1771831842494 FB IMG 1771831865543 FB IMG 1771831792798

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button