ट्वेन्टी ट्वेन्टी वर्ल्ड कप : सुपर 8 में भारत का शर्मनाक आगाज, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रनों से हराया भारत को

अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम का सुपर-8 का खराब आगाज हुआ। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम को 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। टॉस जीतकर अफ्रीकी टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम 111 रनों पर ऑल-आउट हो गई। सितारों से सजी भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। ईशान किशन और रिंकू सिंह सरीखे बैटर खाता नहीं खोल पाए तो तिलक सिर्फ 1 रन बना पाए। नजरें अभिषेक पर भी थीं, जो लगातार वर्ल्ड कप में पहले रनों के इंतजार में थे. वो आज सिर्फ 15 रन बनाए पाए. कप्तान सूर्या ने 18, सुंदर ने 11, हार्दिक ने 18 रन बनाए। भारत के लिए दुबे 42 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अफ्रीकी टीम की तरफ से मार्को यानसेन ने 4 तो केशव महाराज ने 3 विकेट झटके। इससे पहले अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए हैं. बुमराह और अर्शदीप की जोड़ी ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। अफ्रीका ने 4 ओवर में 20 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थेलेकिन यहां से डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने पारी को संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। शिवम दुबे ने इस साझेदारी को तोड़ा. अंत में स्टब्स ने प्रहार किया और अफ्रीकी टीम के स्कोर को 180 पार पहुंचाया। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। अफ्रीकी कप्तान मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. अफ्रीकी टीम इस मैच में चार बदलाव के साथ उतरी है। जबकि भारतीय टीम ने कोई बदलाव नहीं किया है. टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अक्षर पटेल को लेकर कहा कि उनके साथ नाइंसाफी हो रही है, क्योंकि वो आज फिर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं है.







