इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, पुतला दहन, कुछ कार्यकर्ता हिरासत में

जबलपुर, यश भारत।

महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, पुतला दहन, कुछ कार्यकर्ता हिरासत में

जबलपुर, यश भारत।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जबलपुर के रसल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।

महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि हाल ही में इंदौर में भारतीय जनता पार्टी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं पर पथराव किया गया, जिसमें कई लोग घायल हुए। उनका कहना था कि यह केवल पार्टी पर नहीं बल्कि लोकतंत्र पर हमला है।
महिला मोर्चा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से माफी की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि माफी नहीं दी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान रसल चौक क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button