इंदर सिंह परमार का शहर आगमन, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
राज्य सरकार उच्च शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत

जबलपुर,यशभारत। प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार शनिवार की सुबह भोपाल से इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस द्वारा जबलपुर पहुंचे। सुबह रेलवे स्टेशन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
मंत्री श्री परमार सुबह 10.30 बजे मानकुंवर बाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय तथा शासकीय मोहनलाल हरगोविंददास गृह विज्ञान महिला महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया तथा प्रदेश सरकार की शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी अवसर मिल सकें।
कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात मंत्री श्री परमार दोपहर एक बजे कार द्वारा पुनः भोपाल के लिए रवाना हो गए।







