भोपाल

शांति एनक्लेव में एयरलाइंस कर्मचारी ने लगाई फांसी – देर रात पत्नी ने देखा शव, पुलिस जांच में जुटी

  1. शांति एनक्लेव में एयरलाइंस कर्मचारी ने लगाई फांसी
    – देर रात पत्नी ने देखा शव, पुलिस जांच में जुटी
    भोपाल, यश भारत । शहर के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र स्थित शांति एनक्लेव में एक निजी एयरलाइंस कंपनी के कर्मचारी द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात हुए इस घटनाक्रम के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।
    मृतक की पहचान 30 वर्षीय मुर्तजा हसन, पिता परवेज हसन, निवासी शांति एनक्लेव, के रूप में हुई है। वह निजी एयरलाइन कंपनी में फ्लाइट मैनेजर के पद पर कार्यरत था। पांच वर्ष पूर्व उसने प्रेम विवाह किया था और उसकी चार वर्ष की एक पुत्री है।
    जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 1 बजे यह घटना हुई। उस समय उसकी पत्नी घर पर ही मौजूद थी। देर रात नींद खुलने पर पत्नी ने दूसरे कमरे में मुर्तजा को फांसी के फंदे पर लटका देखा। घटना की सूचना तत्काल परिजनों और पुलिस को दी गई।
    पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button