मध्य प्रदेशराज्य

स्वास्थ्य केंद्र के प्रसूति वार्ड में घूम रहा आवारा कुत्ता, वायरल वीडियो से उजागर हुई बड़ी लापरवाही

Table of Contents

यशभारत डिंडोरीl जहां एक ओर सरकार सुरक्षित प्रसव और मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, वहीं डिंडोरी जिले के अमरपुर जनपद मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आई तस्वीरें व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।

मामला अमरपुर जनपद मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां प्रसूति वार्ड के भीतर एक आवारा कुत्ता खुलेआम घूमता नजर आया। सबसे चिंताजनक बात यह रही कि कुत्ता नवजात शिशुओं के पलंगों के आसपास मंडराता दिखाई दिया, जिससे संक्रमण और किसी भी अनहोनी की आशंका बढ़ गई।

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो अमरपुर स्वास्थ्य केंद्र का बताया जा रहा है। हालांकि प्रशासन की ओर से वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन परिजनों का दावा है कि यह घटना बुधवार रात की ही है। परिजनों के अनुसार, अस्पताल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद नहीं था। जब ड्यूटी स्टाफ को इसकी जानकारी दी गई, तब भी कथित तौर पर मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके बाद परिजनों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे यह मामला सामने आया। गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला चिकित्सालय और मेहदवानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लापरवाही की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। मामले के संज्ञान में आने के बाद जिला सी एम एच ओ ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button