दिन भर तेजी के बाद चांदी में भारी गिरावट,
कहां पहुंचे दाम? एक्सपर्ट्स ने बताई बड़ी वजह
Silver Price Today: दिन भर की तेजी के बाद चांदी की कीमतों में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी 1.40% से अधिक गिरकर
खबर लिखे जाने तक मार्च 2026 डिलिवरी वाली चांदी 2,40,855 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर ट्रेड कर रही थी। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,48,596 रुपए (silver rate today) लो लेवल 2,40,367 रुपए रहा।
जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 2,44,268 रुपए पर क्लोज हुई थी। अब सवाल यह है कि आखिर दिन भर की तेजी के बाद चांदी के दाम अचानक क्यों गिरे?
दिन भर तेजी के बाद क्यों आई गिरावट?
कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि हाई लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग हो रही है, क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक में कोई साफ संकेत नहीं मिला। नए मिनट्स (बैठक के विवरण) दिखाते हैं कि वे ब्याज दरों पर कोई जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहते।
वे अमेरिकी आंकड़ों पर नजर रखेंगे, खासकर बेरोजगारी दर और महंगाई (इन्फ्लेशन) पर। इसके अलावा, डॉलर इंडेक्स में बढ़ोतरी से कमोडिटीज (जैसे सोना, तेल आदि) पर दबाव पड़ रहा है, क्योंकि निवेशकों की मांग डॉलर की तरफ शिफ्ट हो सकती है।







