Mele ki जलेबी ne karaya विवाद, gorabazar me अजीबोगरीब प्रकरण, mitra की चाकू मारकर हत्या…

जबलपुर। मेले में जलेबी खाने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी अंजाम तक पहुँच गया। गोरा बाजार थाना क्षेत्र के जयतपुरी में सरेराह चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते साजन झरिया ने कृष्णा उइके पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले मेले में जलेबी खाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर आरोपी ने रंजिश पाल ली। रविवार को जब कृष्णा मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में साजन ने उसे रोक लिया और अचानक चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल कृष्णा को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल विक्टोरिया ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। सरेराह हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी और दहशत का माहौल है।







