मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : कार चालक की मौत, ट्रक छोड़कर भागा चालक… क्षेत्र में हड़कंप

ग्वालियर l ग्वालियर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब भीषण सड़क हादसे के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक कार चालक की मौत हो गई है। एक्सीडेंट के बाद कार चालक ने ओवर टेक कर कार रोकी और उतरकर ट्रक को रोकने का प्रयास किया। पर ट्रक की चपेट में आकर वह पहिए के नीचे कुचल गया।

 

हादसे के बाद चालक, ट्रक को छोड़कर भाग गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर स्थिति को नियंत्रण में लिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

बताया जा रहा है कि ग्वालियर शहर में शेख की बगिया निवासी शिवांग पिता चवणप्रकाश धनावत (33) अपनी कार से मुरैना की ओर से ग्वालियर शहर की तरफ आ रहा था। वह रायरू पर पहुंचा ही था कि तभी तेज रफ्तार आ रहे एक ट्रक ने उसकी कार में कट मार दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button