कटनीमध्य प्रदेश

लापरवाही पर सख्त तेवर, समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

बस स्टैंड और शिवाजी कॉलोनी में औचक निरीक्षण

लापरवाही पर सख्त तेवर, समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

बस स्टैंड और शिवाजी कॉलोनी में औचक निरीक्षण

कटनी, यशभारत। शहर की मूलभूत समस्याओं को लेकर तेज-तर्रार छवि वाली निगमायुक्त तपस्या परिहार मंगलवार को एक्शन मोड में नजर आईं। जोन क्रमांक-1 अंतर्गत बस स्टैंड और शिवाजी कॉलोनी के औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ कहा कि अतिक्रमण, पेयजल, साफ-सफाई और सड़क-नाली निर्माण जैसी समस्याओं में अब किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जोन कार्यालय बस स्टैंड में आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की शिकायतों पर उन्होंने गंभीरता से सुनवाई की। बिना अनुमति निर्माण, गंदगी, जल आपूर्ति बाधित होने और अधूरे विकास कार्यों पर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन पर प्राथमिकता से कार्रवाई हो और तय समयसीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा जिम्मेदारी तय होगी।
बस स्टैंड परिसर के पैदल निरीक्षण में दुकानों के आवंटन, यात्री प्रतीक्षालय, सुलभ शौचालय और पेयजल व्यवस्था की स्थिति देखी गई। आगामी गर्मी को ध्यान में रखते हुए पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था, गड्ढों की भराई, अव्यवस्थित ठेले-टपरों को हॉकर्स जोन में व्यवस्थित करने तथा पुराने टिकट काउंटर के सामने पड़े अनाधिकृत कबाड़ को जब्त करने के निर्देश दिए गए। मौके पर ही अमले को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी गई।
इसके बाद शिवाजी कॉलोनी पहुंचकर नियमितीकरण प्रक्रिया और विकास शुल्क की समीक्षा की गई। उन्होंने विकास शुल्क शिविर आयोजित कर शासन नियमानुसार विकास कार्य तेज करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त के औचक निरीक्षण और सख्त तेवर से साफ है कि शहर की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए अब प्रशासनिक सख्ती का दौर शुरू हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button