भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल पुलिस ने 4.5 लाख के जेवर सहित शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

भोपाल पुलिस ने 4.5 लाख के जेवर सहित शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी की निशातपुरा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नकबजनी की एक बड़ी वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया शत-प्रतिशत मशरूका बरामद कर लिया है, जिसकी कीमत करीब 4.5 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी पर शहर के विभिन्न थानों में पहले से ही 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
शादी समारोह में गया था परिवार, पीछे से साफ कर दिया हाथ
पुलिस के अनुसार, राजीव कॉलोनी निवासी फरियादी साजिद खां (42) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 फरवरी की रात वह परिवार सहित एक कार्यक्रम में गए थे। रात करीब 1 बजे जब वे लौटे, तो देखा कि घर की दूसरी मंजिल का ताला टूटा हुआ था और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने के दो हार, कान के बुंदे, अंगूठी और चांदी के जेवरात (कुल कीमत 4.5 लाख) लेकर फरार हो गया था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध आमिर (26 वर्ष), निवासी राजीव कॉलोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी आमिर ने चोरी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का पूरा माल (सोने का हार, अंगूठी, 4 बाली, 5 चांदी की पायल और चैन) बरामद कर लिया है। आरोपी शातिर अपराधी है और उस पर भोपाल के अलग-अलग थानों में 5 मामले पहले से दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button