भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से नवपदस्थ जनसम्पर्क आयुक्त मनीष सिंह की सौजन्य भेंट

मीडिया रणनीति पर हुई चर्चा

भोपाल,यशभारत। डॉ. मोहन यादव से शनिवार को नवपदस्थ आयुक्त (जनसम्पर्क) एवं प्रबंध संचालक, मप्र माध्यम मनीष सिंह ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भेंट के दौरान जनसंपर्क विभाग की भावी कार्ययोजना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार और डिजिटल मीडिया के सशक्त उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध और पारदर्शी रूप से पहुंचे।

मनीष सिंह ने विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक आधुनिक, त्वरित एवं जनोन्मुखी बनाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि पारंपरिक मीडिया के साथ-साथ सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शासन की उपलब्धियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जनसम्पर्क तंत्र को और अधिक सक्रिय, तथ्यपरक और सकारात्मक संवाद का माध्यम बनाने पर जोर दिया। साथ ही मीडिया समन्वय, त्वरित सूचना प्रबंधन तथा जिला स्तर तक प्रभावी संचार व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

भेंट के दौरान प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता और जनसंपर्क के नवीन आयाम स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। प्रशासनिक हलकों में इस मुलाकात को विभागीय कार्यों की गति और प्रभावशीलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button