रीवा |रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुअरा सहिजवार गांव में भीषण सड़क हादसे के बाद हड़कंप मच गयाl घटना के दौरान एक नाबालिक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई तो वहीं अन्य छात्र बुरी तरह घायल हो गए l इसके बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी है l
बताया जा रहा है कि लंच टाइम में समोसा खाने निकले छात्रों की बाइक को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय छात्र अनुज नामदेव की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र घायल हैं। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर रही है l
Back to top button