भोपालमध्य प्रदेश

राहगीर का सिर फोड़कर मोबाइल लूटने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

राहगीर का सिर फोड़कर मोबाइल लूटने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

​भोपाल, यश भारत। राजधानी के हबीबगंज इलाके में पैदल जा रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर मोबाइल लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दबोच लिया है। आरोपियों ने शॉर्टकट से पैसा कमाने के चक्कर में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

​नशे की हालत में की वारदात

अरेरा कॉलोनी निवासी अशोक कुमार तिवारी (41) बीती 11 फरवरी की रात करीब 11:55 बजे गणेश मंदिर के पास पैदल जा रहे थे। तभी दो युवकों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर एक आरोपी ने उनके हाथ से मोबाइल छीना और दूसरे ने पत्थर मारकर उनका सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी रेलवे पटरी की ओर भाग निकले थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर गोलू सनी एंथोनी (33) निवासी टीटी नगर और राज विशेष उर्फ बिट्टू (24) निवासी बावड़िया कला को गिरफ्तार किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button