एनकेजे पुलिस ने किया गैस सिलेण्डर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मसरूका भी बरामद

कटनी, यशभारत। एनकेजे पुलिस ने गैस सिलेण्डर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रुपेन्द्र राजपूत ने बताया कि अर्चना तिवारी पति राजेन्द्र तिवारी निवासी देवराखुर्द ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि विगत 6 फरवरी को प्राथमिक स्कूल देवराखुर्द से 5 गैस सिलेन्डर, राशन सामग्री कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले के अज्ञात आरोपियों की पता तलाश एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन से जानकारी प्राप्त हुई कि गैस सिलेण्डर चोरी करने वाले गिरोह को कुठला पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर एनकेजे थाना क्षेत्र में भी गैस सिलेण्डर चोरी करना बताया है, जिसके बाद कुठला द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है, जिसके बाद आरोपियों को पुन: पूछताछ करने के लिए माननीय न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की गई। पूछताछ में ग्राम देवराखुर्द के प्राथमिक माध्यमिक स्कूल में पांच गैर सिलेण्डर एवं राशन सामग्री चोरी करने की बात भी कबूली। पांचों आरोपी संदीप काछी पिता बालिकराम काछी निवासी छैघरा, कुती उर्फ सलोक कुमार कुशवाहा पिता सुरेश कुशवाहा निवासी जोबीकला, मंजू उर्फ जयदेव पटेल पिता मेबालाल पटेल निवासी जोबीकला मनोज उर्फ रोहित यादव पिता रामप्यारे यादव निवासी छैघरा एवं शनि दाहिया पिता सुखीलाल दाहिया निवासी कछगवां को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायायिक अभिरक्षा में भेजा गया। मामले का एक आरोपी करिया आदिवासी फरार है, जिसकी पता तलाश कीर जा रही है। आरोपियों से 5 गैस सिलेन्डर बरामद किए गए। वारदात का खुलसा करने में थाना प्रभारी रुपेन्द्र राजपूत, एएसआई मनोज कोडापे, प्रधान आरक्षक राजकुमार शर्मा, आरक्षक अर्पित पटेल की सराहनीय भूमिका रही।







