देश

वेलेंटाइन डे के रंग में रंगे बाजार

कपल स्टैच्यू, हार्ट, सॉफ्ट टेडी, लव कार्ड, सिल्क हार्ट चॉकलेट की बढ़ी मांग

वेलेंटाइन डे के रंग में रंगे बाजार

कपल स्टैच्यू, हार्ट, सॉफ्ट टेडी, लव कार्ड, सिल्क हार्ट चॉकलेट की बढ़ी मांग

जबलपुर, यशभारत । वेलेंटाइन डे के मद्देनजर मुंबई के बाजारों में प्रेम से जुड़ी आकर्षक उपहार वस्तुओं की भरमार दिखाई दे रही है। कपल स्टैच्यू, हार्ट सॉफ्ट टेडी, लव कार्ड और सिल्क हार्ट चॉकलेट को ग्राहकों द्वारा विशेष पसंद किया जा रहा है।

1770616785 valentine day gift

प्रत्येक वर्ष 14 फरवरी को मनाया जानेवाला वेलेंटाइन डे हालांकि एक सप्ताह पहले से ही विभिन्न रूपों में शुरू हो जाता है। बाजारों में प्रेमपत्र, विभिन्न प्रकार के टेडी, फ्लावर मग सेट, फोटो फ्रेम, परफ्यूम तथा वर्षभर प्रेम संदेशों से युक्त 365 संदेशों वाली पुस्तकें उपलब्ध हैं। विक्रेताओं के अनुसार, 365 संदेशों वाली पुस्तक 400 रुपए और टेडी-चॉकलेट कॉम्बो बॉक्स 1,000 रुपए में उपलब्ध हैं। “आई लव यू”, “लव”, “स्वीट”, “हैप्पी” और हार्ट आकार के टेडी तथा विभिन्न प्रकार के ग्रीटिंग कार्ड 20 रुपए से 250 रुपए तक की कीमत में मिल रहे हैं। अधिकांश उपहारों के दाम पिछले वर्ष के समान ही हैं। हार्ट सॉफ्ट टेडी की मांग विशेष रूप से अधिक देखी जा रही है।

1770616807 c39c4dfa 8e3b 4837 ac98 6e780e9a4867. CR0,0,970,600 PT0 SX970 V1

अंधेरी के एक विक्रेता बबलू भाई ने बताया कि समय के साथ वेलेंटाइन डे का उत्साह कुछ कम हुआ है। अब ग्राहकों की संख्या पहले की तुलना में घट रही है और अधिकतर खरीदारी अंतिम तीन दिनों में ही होती है।
दूसरी ओर, ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के कारण उपहार दुकानों में पहले जैसी भीड़ नहीं दिखाई देती। कई ग्राहक घर बैठे ही उपहार मंगाना पसंद कर रहे हैं।

1770616816 CDOVAL 044

गौरतलब है कि पूर्व में समाज के कुछ वर्गों द्वारा वेलेंटाइन डे को पाश्चात्य संस्कृति का अनुकरण बताते हुए इसकी आलोचना की जाती रही है। हालांकि, वर्तमान में इसका प्रभाव कुछ कम होता दिखाई दे रहा है।
वेलेंटाइन डे के अवसर पर बाजारों में आकर्षक उपहार सजे हैं, लेकिन ऑनलाइन खरीदारी के कारण दुकानों में ग्राहकों की भीड़ अपेक्षाकृत कम देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button