मध्य प्रदेशराज्य

नेशनल एथलेटिक्स में चमका मंडला का लाल : राष्ट्रीय स्तर पर  पदक किया हासिल 

Table of Contents

मंडला lखेल के मैदान से मंडला जिले के लिए एक गौरवशाली खबर सामने आई है। राजस्थान के अजमेर में आयोजित नेशनल ऑल इंडिया मास्टर एथलीट्स चैंपियनशिप 2026 में जिले के ग्राम गाजीपुर निवासी वसंत तेकाम ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल किया है।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए दिग्गज एथलीटों ने हिस्सा लिया था। वसंत तेकाम ने 400 मीटर रिले रेस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने 400 मीटर और 800 मीटर की व्यक्तिगत दौड़ में भी चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। वसंत तेकाम वर्तमान में पश्चिम सामान्य वनमंडल के वन परिक्षेत्र बरेला जमठार वृत्त में परिक्षेत्र सहायक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे घुघरी में वनरक्षक के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। विभागीय वन खेलों में भी वे पूर्व में कई राज्य स्तरीय पदक जीत चुके हैं। उनकी यह सफलता दर्शाती है कि यदि दृढ़ संकल्प हो, तो सरकारी सेवा के दायित्वों के बीच भी खेल के शिखर तक पहुँचा जा सकता है। इसी प्रतियोगिता में जिले के एक अन्य एथलीट दिलीप सोनवानी ने भी शिरकत की।

दिलीप ने भी अपने शानदार खेल से राष्ट्रीय पटल पर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है, जिसकी खेल प्रेमियों द्वारा सराहना की जा रही है। वसंत तेकाम की इस ऐतिहासिक जीत पर उनके गृह ग्राम गाजीपुर और वन विभाग में जश्न का माहौल है। परिजनों और विभागीय सहयोगियों ने उनका भव्य स्वागत किया। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button