जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भारत ने छठी बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, इंग्लैंड को 100 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी की तूफानी 175 रन की पारी, इंग्लैंड 311 रन पर ऑलआउट

भारतीय अंडर-19 टीम ने इतिहास रचते हुए छठी बार आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। शुक्रवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया, जहां भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 80 गेंदों में 175 रन ठोक डाले। अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के जड़े, जिससे स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए 53 रन जोड़े।
इंग्लैंड की ओर से सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन वे भारतीय बल्लेबाजों की आक्रामकता को रोक नहीं सके।

412 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत धीमी रही। हालांकि कालेब फॉल्कनर ने 115 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। अंततः पूरी टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर सिमट गई।

भारतीय गेंदबाज आरएस अंबरीश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके और इंग्लैंड की बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया।इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही भारत ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जूनियर स्तर पर उसकी पकड़ कितनी मजबूत है। देशभर में इस जीत का जश्न मनाया जा रहा है और खिलाड़ियों पर बधाइयों की बौछार हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button