इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

IND U19 vs ENG U19 LIVE Score: लक्ष्य- 412, इंग्लैंड को लगा पहला झटका, अम्बरीष ने जोसेफ को किया बोल्ड

IND U19 vs ENG U19 LIVE Score: इंग्लैंड ने पारी शुरू हुई

इंडिया यू-19 बनाम इंग्लैंड यू-19 लाइव स्कोर: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय अंडर 19 टीम का सामना इंग्लैंड की अंडर 19 टीम से हो रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 50 ओवर में आयुष म्हात्रे की टीम ने 9 विकेट पर 411 रन ठोक दिए। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 80 गेंद पर 175 रन ठोके। कप्तान म्हात्रे ने 53 रन ठोके। निचले क्रम में कनिष्क चौहान ने नाबाद 20 गेंद पर 37 रन बनाकर टीम को 400 के पार पहुंचा दिया। जेम्स मिंटो ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

इंग्लैंड को टीम इंडिया ने पहला झटका दे दिया है। आरएस अम्बरीश ने जोसेफ मूर्स को 17 रन बनाने के बाद बोल्ड कर दिया । इंग्लैंड का स्कोर 20 रन पर एक विकेट।

IND U19 vs ENG U19 LIVE Score: इंग्लैंड ने पारी शुरू हुई

इंग्लैंड की अंडर-19 टीम बैटिंग करने आ गई है। टीम के लिए बेन डॉकिंग्स और जोसेफ मूर्स पारी की शुरुआत कर रहे हैं। भारत ने इंग्लैंड को 412 रनों का लक्ष्य दिया है। अभी तक अंडर-19 विश्व कप इतिहास में किसी भी टीम ने इतना बड़ा लक्ष्य चेज नहीं हुआ है।

IND U19 vs ENG U19 LIVE Score: टीम इंडिया ने बनाए 411 रन

इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बोर्ड पर 411 रन का स्कोर खड़ा किया है। इस मैच में भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन की पारी खेली। वहीं 53 रन कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी बनाए। इसके अलावा 40 रन अभिज्ञान कुण्डू, नाबाद 37 रन कनिष्क चौहान और 32 रन की पारी वेदांत त्रिवेदी भी खेली। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जेम्स मिंटो ने हासिल किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button