भोपालमध्य प्रदेश
तेज रफ्तार डंपर ने ली बीएससी छात्र की जान

तेज रफ्तार डंपर ने ली बीएससी छात्र की जान
भोपाल, यशभारत। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र अंतर्गत भानपुर ब्रिज पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ गिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार बीएससी छात्र को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 21 वर्षीय सूजल मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक डंपर छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मृतक सूजल भोपाल मेमोरियल अस्पताल (BMHRC) परिसर का निवासी था और फॉरेंसिक साइंस का अंतिम वर्ष का छात्र था। वह देर रात अपने दोस्त के घर से खाना खाकर लौट रहा था, तभी काल बने डंपर ने उसे कुचल दिया। पुलिस ने डंपर जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।







