जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

उमेश जोगा बने परिवहन आयुक्त, पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

भोपाल/जबलपुर।मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा 29 जनवरी 2026 को जारी आदेश के तहत पुलिस महकमे में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस आदेश में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।

इस फेरबदल में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उमेश जोगा (भापुसे 1997) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, उज्जैन जोन से हटाकर परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश (ग्वालियर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गृह विभाग के आदेशानुसार, यह फेरबदल आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। शासन का उद्देश्य प्रशासनिक कसावट और विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना बताया गया है।

सूची के अनुसार कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया है, जबकि कुछ को जोनल और जिला स्तर की महत्वपूर्ण कमान सौंपी गई है। वहीं कुछ अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद राज्य में पुनः कार्यभार ग्रहण करेंगे।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बड़े फेरबदल को राज्य की कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और विभागीय दक्षता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

IMG 20260129 WA0021

IMG 20260129 WA0022

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button