मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

सागर lरहली सागर रोड पर अंश ढाबा के पास  दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि खैराना निवासी राज सेन गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में मृतकों में से एक की पहचान अशोक सेन, निवासी सागर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

 प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button