
जबलपुर में बैंक हड़ताल का असर,शाखाओं में कई जगह ताला, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित
जबलपुर, यश भारत। बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का असर आज जबलपुर में भी देखने को मिला
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर बैंककर्मी 5-दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे। इसके चलते शहर की कई सरकारी बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे, जिससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
हड़ताल के कारण नकद लेन-देन, चेक क्लियरिंग और काउंटर सेवाएं प्रभावित रहीं। हालांकि, ATM और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहीं। बैंक यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।







