बैगाचक में 300 पुस्तकों की लाइब्रेरी बनाने वाले शिक्षक को कलेक्टर ने नवाजा, यशभारत ने शिक्षक की मेहनत को किया था प्रकाशित, अनेकों शिक्षकों के लिए उदाहरण बने मोती लखेरा

यशभारत डिंडोरी lडिंडोरी जिले के बजाग विकासखंड अंतर्गत एक छोटे से गांव शीतलपानी माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक मोती लखेरा की मेहनत लगन और निष्ठा के दम पर 300 पुस्तकों की लाइब्रेरी बनाई जिसमें महापुरुषों, वैज्ञानिक गणितज्ञ, कहानीकारों लेखकों, पत्रकारों और वीरांगनाओं के के पुस्तकों को सहेज जिससे बैगाचक क्षेत्र के आदिवासी बच्चे उनको पढ़कर आगे बढ़ सकें। मोती लखेरा में एक म्यूजियम भी बनाया जिसमें ग्रामीण जीवन जीने वाले लोगों के रहन सहन को चित्रों और आकृतियों के माध्यम से भी उकेरा गयाl
जिससे बच्चों को समझने में आसानी हो और एक परिवेश मिल सके। गांव में झोपड़ी उनके जीवन शैली रहन-सहन उनके कार्य करने की औजार आदि को सहेज कर एक छोटा सा म्यूजियम का निर्माण किया इन सब को उनकी मेहनत को ध्यान में रखकर यश भारत ने अपनी खबर में प्रकाशित किया था इसके बाद जिला प्रशासन ने उनकी मेहनत पर प्रशंसा करते हुए 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मोती लखेरा को जिला प्रशासन ने अपनी मेहनत पर प्रशंसा जहर करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया है और उन्हें उज्जवल भविष्य की बधाई प्रेषित की है।







