देश
यश भारत मुंबई कार्यालय में लहराया तिरंगा,संस्थापक आशीष शुक्ला ने किया ध्वजारोहण
हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

मुंबई। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यश भारत के डेक प्लाजा परिसर सीएचएसएल, अंधेरी ईस्ट, मुंबई स्थित कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर यश भारत के संस्थापक आशीष शुक्ला ने तिरंगा फहराया और उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विशाल मौर्य, सचिन मौर्य सहित यश भारत के स्टाफ सदस्य एवं सोसायटी के नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों और उत्साहपूर्ण माहौल के साथ हुआ।







