मध्य प्रदेशराज्य

पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचे टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव व स्टार खिलाड़ी : जंगल सफारी का लिया आनंद, प्रशंसकों में दिखा जबरदस्त उत्साह

Table of Contents

 सिवनी यश भारत:-भारत–न्यूजीलैंड के बीच प्रस्तावित पांच मैचों की टी-20 सीरीज से पहले भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित कई स्टार क्रिकेटर सिवनी जिले स्थित पेंच टाइगर रिजर्व पहुंचे। अचानक हुए इस निजी दौरे से पेंच क्षेत्र में क्रिकेट प्रेमियों और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर संजू सैमसन, बल्लेबाज रिंकू सिंह, विकेटकीपर इशान किशन और स्पिनर रवि बिश्नोई पेंच के साज इन द फॉरेस्ट रिसॉर्ट में ठहरे। विश्राम के बाद सभी खिलाड़ियों ने जंगल सफारी का आनंद लिया। सफारी के दौरान खिलाड़ी जिप्सी वाहन में सवार होकर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आए। इस दौरान खिलाड़ियों को तेंदुआ सहित अन्य वन्यप्राणी भी दिखाई दिए, हालांकि बाघ के दर्शन नहीं हो सके। बावजूद इसके जंगल को नजदीक से देखने का अनुभव खिलाड़ियों के लिए खास रहा।
क्रिकेटरों के पेंच पहुंचने की सूचना मिलते ही प्रशंसक और पर्यटक बड़ी संख्या में रिसॉर्ट व सफारी क्षेत्र के आसपास एकत्र हो गए। अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई। कम समय के लिए पहुंचे खिलाड़ियों ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और उनके साथ फोटो खिंचवाए। सफारी से लौटने के बाद खिलाड़ियों ने अपने एक्स (ट्विटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर जंगल सफारी के फोटो व वीडियो साझा किए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
पेंच से नागपुर रवाना होते समय एक वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर द्वारा सूर्यकुमार यादव को बाघ, तेंदुआ और अन्य वन्यजीवों पर आधारित फोटो कलेक्शन का वार्षिक कैलेंडर भेंट किया गया। उल्लेखनीय है कि सूर्यकुमार यादव इससे पहले भी 15 फरवरी 2025 को पेंच टाइगर रिजर्व आ चुके हैं। वहीं, भारत रत्न सचिन तेंदुलकर वर्ष 2023 में परिवार के साथ पेंच भ्रमण पर आए थे।
बताया गया कि सफारी के बाद सभी खिलाड़ी दोपहर में अभ्यास सत्र के लिए नागपुर रवाना हो गए। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज समाप्त हो चुकी है और अब भारत–न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 21 जनवरी से शुरू होगी। दूसरा मैच 23 जनवरी को रायपुर, तीसरा 25 जनवरी को गुवाहाटी, चौथा 28 जनवरी को विशाखापत्तनम और पांचवां मैच 31 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। टी-20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button