इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बरेला में दर्दनाक सड़क हादसा: 2 की मौत, 12 घायल

जबलपुर,यश भारत।

बरेला में दर्दनाक सड़क हादसा: 2 की मौत, 12 घायल

जबलपुर,यश भारत।जिले के बम्होरी गांव के 2 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए, जिनमें से 2 की स्थिति गंभीर है। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर दोपहर का भोजन कर रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्था देखी और संबंधित चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए।

मृतकों में चैनवती (35) और लच्छो बाई (38) हैं, जबकि घायलों में गोमती बाई (40), राजकुमारी (37), वर्षा बाई (39), कृष्णा बाई (41), अकलवती (36), प्रभावती (40), मीरा बाई (38), जमना बाई (35), ज्ञानवती (41), भगवती (37), लक्ष्मी बाई (39), और छोटीबाई (36) शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button