भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, सागर और विदिशा तक फैला था नेटवर्क

भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, सागर और विदिशा तक फैला था नेटवर्क
आरोपी से 8.50 लाख की 10 बाइक जब्त, 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद मिली कामयाबी

भोपाल, यशभारत। राजधानी की हबीबगंज पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोरी करने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें और एक्टिवा बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 8.50 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी ने न केवल भोपाल, बल्कि विदिशा और सागर जिलों से भी वाहन पार किए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ समय से शहर के व्यस्त इलाकों जैसे 10 नंबर मार्केट और बिट्टन मार्केट से लगातार वाहन चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल के निर्देशन में गठित टीम ने जांच शुरू की। टीम ने घटनास्थल और आने-जाने वाले रास्तों के करीब 80 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बिट्टन मार्केट के पास एक संदिग्ध युवक पुरानी बाइक बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर रूपेश अहिरवार (33) निवासी हबीबगंज(मूल निवासी विदिशा) को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक स्टील का छल्ला मिला, जिसमें तीन मास्टर चाबियां लगी थीं। शुरू में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हबीबगंज से 4, टीटी नगर से 1, बागसेवनिया से 1, विदिशा से 1 और सागर से 3 वाहन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी पहले भी इंदौर और विदिशा में बलात्कार, मारपीट और आबकारी जैसे गंभीर मामलों में जेल जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button