मध्य प्रदेशराज्य

भीषण सड़क हादसा : दमोह–जबलपुर मार्ग पर बस और फोर व्हीलर की टक्कर :  तीन घायल … मच गया हड़कंप 

Table of Contents

दमोह।दमोह–जबलपुर मार्ग पर आज एक तेज रफ्तार बस और फोर व्हीलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

इस दुर्घटना में फोर व्हीलर सवार तीन लोग घायल हो गए। गनीमत यह रही कि सभी को गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दमोह–जबलपुर मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं सड़क सुरक्षा और वाहन चालकों की सतर्कता पर सवाल खड़े कर रही हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button