भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल बनेगा स्टार्टअप हब: रविंद्र भवन में दो दिवसीय स्टार्टअप समिट का भव्य आगाज़

भोपाल बनेगा स्टार्टअप हब: रविंद्र भवन में दो दिवसीय ‘स्टार्टअप समिट’ का भव्य आगाज़

250 से अधिक उद्यमी और निवेशक जुटे; कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शिरकत

भोपाल, यश भारत। राजधानी के रविंद्र भवन में रविवार को दो दिवसीय स्टार्टअप समिट का शानदार शुभारंभ हुआ। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस समिट में प्रदेशभर के नवाचारी मस्तिष्क एक मंच पर एकत्रित हुए। कार्यशाला के पहले दिन स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूती देने और नए बिजनेस आइडियाज को धरातल पर उतारने को लेकर विशेषज्ञों ने विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

उद्यमिता और नवाचार पर जोर
समिट के पहले दिन करीब 250 से अधिक उभरते उद्यमियों, निवेशकों और स्टार्टअप विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग सत्रों में स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग की उपलब्धता, मेंटरिंग और बाजार में अपनी पहचान बनाने के लिए नेटवर्किंग की बारीकियों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने युवाओं को बताया कि कैसे एक छोटा सा विचार सही दिशा और निवेश के साथ एक बड़े बिजनेस साम्राज्य में बदल सकता है।

मुख्यमंत्री देंगे युवाओं को जीत का मंत्र
इस दो दिवसीय आयोजन का समापन सोमवार, 12 जनवरी को होगा। समापन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री की मौजूदगी युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि वे प्रदेश में स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button