देश

दिल्ली में आधी रात फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण ध्वस्त, पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल

हाईकोर्ट के निर्देश एमसीडी की कार्रवाई

दिल्ली,एजेंसी। दिल्ली के तुर्कमान गेट के पास आधी रात को बुलडोजर एक्शन हुआ. तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के आसपास अवैध निर्माण हटाने के लिए एमसीडी ने मंगलवार की आधी रात को बुलडोजर चलाया. जैसे ही आधी रात हुई ,एमसीडी के बुलडोजर फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास गरजने लगे. करीब 32 बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया. हालांकि, इलाके में इस दौरान तनाव भी देखने को मिला.

बुलडोजर एक्शन के विरोध में पत्थरबाजी हुई. भीड़ पर को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी दागने पड़े इलाके में अवैध ढांचों को हटाने के लिए लगभग 17 बुलडोजर मंगवाए गए थे। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद एमसीडी ने अतिक्रमण के खिलाफ ये कार्रवाई की है।

शरारती तत्वों ने किया पथराव, पांच पुलिसकर्मी घायल

पुलिस के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के अभियान से पहले, शांति बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से अमन कमेटी के सदस्यों और अन्य स्थानीय लोगों के साथ कई समन्वय बैठकें की गईं। हालांकि, कुछ शरारती तत्वों” ने पत्थरबाजी करके अशांति फैलाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया। पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button