मंडला lमंडला-निवास मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया l घटना निवास थाना क्षेत्र के देव डोंगरी मोड़ के पास हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है l
बताया जा रहा है कि, दोनों युवक पिपरिया मड़ई मेला देखकर अपने गांव ददरगांव लौट रहे थे। देव डोंगरी मोड़ के पास उनकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पत्थर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान दीपक यादव और शिवकुमार यादव के रूप में हुई है। वे दोनों ग्राम ददरगांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Back to top button