मध्य प्रदेशराज्य

कंटेनर में हो रही थी मवेशियों की तस्करी : 46 मवेशी सहित कंटेनर जप्त,3 लोग गिरफ्तार

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी में कुछ मवेशी तस्कर सक्रीय है जिनपर अंकुश लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। जहां लखनादौन पुलिस ने दोपहर के समय कंटेनर में मवेशियों की तस्करी करते 3 लोगो को गिरफ्तार किया है।लखनादौन थाना प्रभारी कीरत सिंह धुर्वे ने बताया कि लखनादौन पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लखनादौन अपूर्व भलावी के मार्गदर्शन में लखनादौन पुलिस द्वारा गौतस्करो से कंटेनर में 46 गौवंश जप्त कर 3 गौतस्करों को गिरफ्तार करने में बडी सफलता प्राप्त की है।

आज दोपहर में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि नरसिंहपुर तरफ से कंटेनर में अवैध रूप से गौवंश लेकर नागपुर की ओर जा रहे है। सूचना पर मडई टोल टेक्स के आगे एनएच 44 रोड पर घेराबंदी कर कंटेनर क्रमांक यू.पी. 21 सी.एन.0370 को रोका गया। जिसमें तीन लोग के मिले कंटेनर का ताला खोलकर चैक करने पर वाहन में 46 नग गौवंश ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक भरे पाये गये जिसमें 1 गौवंश मृत पाया गया। आरोपियो के व्दारा गौवंश को कटनी तरफ से भरकर नागपुर ले जाना बताया। आरोपीगणों के कब्जे से कंटेनर व 46 नग गौवंश जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुध्द 4,6,9 म.प्र. गौवंश प्रति.अधि., 11 घ पशुओ के प्रति कुरता निवा. अधि., 66/192 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

पकड़े गए आरोपियों में जुनैद पिता शौकिन खान उम्र 24 साल निवासी भोजपुर जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश,जबिद पिता मुजाहिद खान उम्र 30 साल निवासी शामली जिला शामली उत्तरप्रदेश,ख्वजिया पिता सवरिया खान उम्र 52 साल निवासी जलालाबाद जिला शामली उत्तरप्रदेश शामिल हैं।

जप्त संपत्ति में एक कंटेनर क्रमांक यू.पी. 21 सी. एन. 0370 कीमत 35 लाख, गौवंश 46 नग कीमती 2 लाख है।

इस कार्यवाही में निरीक्षक के.पी. धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक विश्वरंजन सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक ललता प्रसाद पटले,लकेश पटले, सूरज मेहरा,पृथ्वी सरयाम, ओमकार पटेल, अजय सिंह बघेल शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button