दमोह। दमोह–जबलपुर मार्ग पर दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दुपहिया वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा चिरई चोंच और हथनी के बीच उस समय हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में दुपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दुपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अमृत अहिरवार (22 वर्ष), पिता देवकरण अहिरवार के रूप में हुई है, जो ग्राम भाट बमोरी, थाना बटियागढ़ का निवासी था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि युवक ने हेलमेट पहना होता, तो संभवतः उसकी जान बच सकती थी। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और हेलमेट की अनिवार्यता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
Back to top button