मध्य प्रदेशराज्य

खबर का असर: कलेक्टर ने कन्या शिक्षा परिसर बजाग में शिक्षिका को सौंपा प्रभार 

Table of Contents

यशभारत डिंडौरीl डिंडोरी जिले के बजाग विकासखंड में स्थापित कन्या शिक्षा परिसर बजाग में पिछले चार माह से बिना किसी शासकीय आदेश के हास्टल का संचालन किया जा रहा था जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही थी और इस शिकायत को अमल में लेते हुए जिला प्रशासन ने 28 दिसम्बर को आदेश जारी करते हुए कन्या शिक्षा परिसर बजाग का प्रभार अलका धुर्वे माध्यमिक शिक्षिका को सौंपा है। 

बता दें कि जुलाई में तत्कालीन कलेक्टर ने एक बड़ा फेरबदल कर अनेक हास्टल के अधीक्षक बदले थे वहीं दूसरी ओर अगस्त माह में मध्यप्रदेश शासन ने इस आदेश को निरस्त कर दिया था और अनेक हास्टल में व्यवस्था जस की तस हो गयी थी पर बजाग स्थिति कन्या शिक्षा परिसर बजाग एक अपवाद स्वरूप बिना किसी आदेश के संचालित हो रहा था जहां निवासरत 480 आदिवासी बालिकाओं की सुरक्षा और नियमावली को ध्यान में रखकर यशभारत ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, और अब उसका असर देखने को मिला है कि डिंडोरी कलेक्टर ने नया आदेश जारी करते करते हुए पूर्व में संचालित कर रहे हास्टल अधीक्षिका सीता परस्ते प्राथमिक शिक्षक तथा रंजीता मरावी को मूल पदस्थ शाला में उपस्थिति देने आदेशित किया है। बता दें कि यशभारत क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था में हो रही लापरवाही को प्रमुखता के साथ लगातार प्रकाशित कर रहा है जिसके बाद प्रशासन ने लापरवाही अफसरों और नियमविरुद्ध संचालित हो रहे संस्थानों पर यह कार्यवाही की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button