वर्ल्ड रामायण कान्फ्रेंस से पूर्व रामायण पर आधारित कला प्रदर्शनी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन

जबलपुर,यशभारत। चतुर्थ वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस के आयोजन की कड़ी में रविवार को मानस भवन में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र एवं भोपाल के संस्कृति विभाग की ओर से विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इसका शुभारम्भ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया।
उद्घाटन के मौके पर आयोजन समिति की सलाहकार साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, आयोजन के अध्यक्ष विधायक अजय बिश्नोई, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु, आयोजन सचिव डॉ. अखिलेश गुमास्ता, डॉ. पंकज गौर, शैलजा सुल्लेरे, अनुश्री बिश्नोई, रेनू पांडे, रूपलेखा चौहान, रोहित कौशल, डॉ. अरुण कांत पांडे, रविरंजन मौजूद रहेंगे। डॉ. गुमास्ता ने बताया कि ब्रह्मर्षि बाबरा मिशन, राम अवेयरनेस मूवमेंट एवं श्रीरामचंद्र पथ गमन न्यास के संयुक्त तत्वावधान में वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस 2, 3 एवं 4 जनवरी को मानस भवन में आयोजित होगी।







