
जबलपुर यशभारत । बीती रात कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक टीटीई को अज्ञात बदमाशों चाकू से हमला कर हमें गंभीर रूप से घायल कर दिया और टीटीई की जेब से मोबाइल व नगदी लूट कर मोके से फरार हो गए। घायल टीटीई को उपचार के लिए रेलवे अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।घटना की जानकारी टीटीई स्टाफ में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई और अस्पताल में भीड़ जमा हो गई। पीड़ित द्वारा घटना की रिपोर्ट कैंट थाना में दर्ज कराई गई है।
इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बिलहरी निवासी जितेंद्र कुशवाहा स्टेशन पर ड्यूटी जा रहे थे वह जैसे ही सृजन चौक व एम्पायर टाकीज के बीच लुटेरों ने हमला कर दिया। चाकू मारकर पहले घायल किया, उसके बाद मोबाइल और पर्स लेकर बदमाश भाग गये। घायल टीटीई को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि उन्हेें किसी ट्रेन से ड्यूटी पर जाना था, वे हमेशा की तरह बाइक पर स्टेशन जाने के लिए निकले हुए थे और बीच रास्ते में उनके साथ यह घटना घटित हो गई।
टीईटी स्टाफ में आक्रोश
इस घटना के बाद रेल कर्मचारियों में जबर्दस्त रोष है. उनका कहना है कि वर्तमान में बिलहरी, तिलहरी, गौर क्षेत्र में हजारों रेल कर्मचारी निवास कर रहे हैं वे दिन हो या रात, चौबीसों घंटे ड्यूटी पर आते-जाते रहते हैं, ऐसे में देर रात इस तरह की घटना उनमें असंतोष की भावना उत्पन्न कर रही है।बहरहाल पुलिस ने घायल टीटीई की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।







