कटनीमध्य प्रदेश

डकैती की घटना करने वाले पारधी गिरोह को पकड़ने में कोतवाली पुलिस को मिली सफलता, सस्ते सोने का लालच देकर ग्राहकों बुलाकर साढ़े 8 लाख रुपये की डकैती

कटनी, यश भारत। कोतवाली पुलिस को डकैती की घटना करने वाले पारधी गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है। सस्ते सोने का लालच देकर ग्राहकों को बुलाक चाकू की नोक पर साढ़े 8 लाख रु की डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि दिनांक 25 12.2025 को फरियादिया बबीता डेहरिया पति नारायण डेहरिया उम्र 37 वर्ष नि
हडई थाना हर्रई जिला छिदवाड़ा के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई कि इस साल रक्षाबंधन के समय कटनी में एक पारधी महिला रेल्वे स्टेशन के पास मिली थी जिससे सस्ते दाम में सोना देने की बात हुई थी। उस महिला से फोन पर लगातार बात होने लगी। फिर आज से करीब 20 दिन पहले में अपने भाई विशन लाल उईके के साथ मुड़वारा स्टेशन के पास उस महिला से मिली। पारधी महिला के साथ दो आदमी भी थे, जिन्होनें अपने पास से एक सोने की गिन्नी दिखाई जो हम लोग हाथ में लेकर देखे तो एकदम सोने जैसी लग रही थी। महिला बोली हमारे पास 07-08 किलो सोना है लेना है तो जल्दी पैसों की व्यवस्था कर लो नहीं तो किसी और को बेच देंगे। फिर हम लोग वापस अपने घर चले गए। सस्ता सोना खरीदने की बात अपने परिचितों से की तो सभी सोना खरीदने को राजी हो गए। फिर दिनांक 24.12.2025 को पारधी महिला का फोन आने पर मैं, विशन लाल उईके, विकास बंजारा, अनिल नायक व मुकेश सोनी नगद 08 लाख रूपये लेकर कार से कटनी आए। महिला ने हमें खरखरी स्कूल के पास का लोकेशन भेजा जो हम सभी कार से वहां पहुंचे। वहां पर 01 महिला और 03 पुरूष पहले से खड़े थे। उन्होनें बोला कि पहले पैसा दिखाओ तब सोना देगे। तब हमने भूरे रंग के बैग में रखे हुए 08 लाख रूपये उनको दिखाए, तभी वहा पर 01 पुरूष और 01 महिला और आ गए। उन सभी ने हमें घेर लिया और चाकू निकालकर गालिया देना शुरू कर दिए। उनमें से एक पारधी ने विकास बजारा के गले में चाकू अड़ाकर रूपयों से भरा बैग छीन लिया और मुकेश व विकास का फोन छीनकर दो मोटर सायकल में चिल्लाते हुए यह कहकर भाग गए कि यहां दुबारा दिखें तो जान से खत्म कर देगें। हम सभी लोग बहुत ज्यादा डर गए। जिन्होनें हमारे साथ घटना घटित की है उन्हें देखकर पहचान लेगें। फरियादिया की रिपोर्ट पर अप. क्र. 1060/25 धारा 296 (ए), 318(4), 311, 351 (3) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
घटना के संबध में तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम बनाकर अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देने हेतु टीम बनाकर थाना प्रभारी कोतवाली, माधवनगर, रंगनाथनगर, रीती एवं चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड को निर्देशित किया गया। टीमों के द्वारा तकनीकी मदद एवं पीड़ितों के बताए हुलिए अनुसार पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी करते हुए सरगर्मी से पता तलाश की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बताए हुलिए के पारधी कैलवारा बायपास के पास दो मोटर सायकल से देखे गए है जिनके साथ दी महिलाए भी है। सूचना पर तत्काल सभी टीमों ने घेराबंदी करते हुए 04 पुरुष व 02 महिलाओं को मोटर सायकल समेत पकड़ा गया। जिनसे हिकमत अमली से पूछताछ करने पर खरखरी के पास चाकू की नोक पर 08 लाख रूपये की डकैती करने की घटना को स्वीकार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button