भारत की यात्रा पर पैदल निकले सिंधी समाज के युवा दंपति, कटनी पहुंचने पर भव्य स्वागत

कटनी, यशभारत। गुजरात की राजधानी अहमदाबाद से एक सिंधी दम्पत्ति भारत भ्रमण की यात्रा पर पैदल निकले हैं। इस दौरान वे देश के अलग-अलग राज्यों मेेें स्थित 12 ज्र्योतिलिंग के भी दर्शन करेंगे। कटनी पंहुचने पर उनका भव्य आत्मीय स्वागत किया गया। जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद निवासी नीलेश राजानी व श्रीमति सोनिया राजानी अहमदाबाद से 23 जुलाई को भारत यात्रा पर पैदल निकले हैं। वे अब तक 3 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुके हैं और अब चौथे ज्योतिर्लिंग श्री ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए पैदल यात्रा करते हुए कल गुरूवार 25 दिसम्बर को कटनी पहुंचे। इनके द्वारा रोजाना 50 किलोमीटर पैदल यात्रा की जाती हैं और इस पैदल यात्रा का समापन अगस्त 2026 में रामेश्वरम में होगा। नीलेश राजानी ने समाजसेवी संजय खूबचंदानी को बताया कि जिस शहर से पैदल निकलते है, वहां सिंधी समाज के साथ ही अन्य वर्ग के लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। कटनी पंहुचने पर बलराम तनवानी, राजकुमार चेलानी, संजय खूबचंदानी, विक्की बालानी, सुनील लीलानी, मोहित खूबचंदानी निखिल तनवानी सहित अन्य लोगों ने इस सिंधी दंपत्ति का स्वागत किया एवं रात्रि मैं विश्राम के बाद वे आज 26 दिसम्बर को सुबह आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए।







