मैरी क्रिसमस…के साथ बिखरा उल्लास, गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा, जन-जन को दिया प्रभु ईशु मसीह का संदेश, दिन भर चला शुभकामनाओं का सिलसिला

कटनी, यशभारत। दुनिया को प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश देने वाले प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिवस क्रिसमस डे के रूप में आज शहर और उपनगरीय क्षेत्रों के साथ समूचे जिले में मसीही धर्मावलंबियों द्वारा उत्साह, उमंग और हर्षोल्लासमय वातावरण के बीच मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कल रात चर्चों और गिरजाघरों में केक काटकर एवं आतिशबाजी करते हुए पर्व सेलिब्रेट किया गया। इसके उपरांत मसीही समाज के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर क्रिसमस-डे की शुभकामनाएं दी। पर्व को लेकर शहर के प्रमुख एस एस फिलिप एंड जेम्स चर्च सीएनआई एवं सिविल लाइन स्थित सेंटपॉल चर्च में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई। शाम होते ही यहां बड़ी संख्या में मसीहीजन पहुंचने लगे थे। रात 10 बजे के बाद दोनों ही चर्चों में प्रार्थना सभा, कैरोल सिंगिंग और केक काटा गया। आतिशबाजी के बीच मसीही धर्मावलंबियों ने एक दूसरे को पर्व की बधाई दी।
सीएनआई चर्च में केक काटकर मनाई खुशियां
प्रभु यीशु के जन्म का पर्व क्रिसमस एस एस फिलिप एंड जेम्स चर्च में से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रेव. नीलेश सिंह द्वारा आराधना की पुकार के साथ रात्रि 10 बजे से क्रिसमस की आराधना प्रारंभ हुई। आशीष सिंह, आशीष मोरवन, शैलबाला मैथ्यूज एवं रेव विजय डेविड द्वारा शास्त्र पठन किया गया। राजेश डेविड द्वारा संचालन किया गया। आराधना के उपरान्त केक काटकर देर रात्रि तक सेलिब्रेशन किया गया। इसके उपरांत आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण किया गया। आज 25 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे से क्रिसमस की विशेष आराधना सभा का प्रारंभ रेव. नीलेश सिंह द्वारा प्रार्थना के साथ कराया गया।। शास्त्र पठन गैब्रियला मकोरिया, सौरव मसीह, अभिषेक मैथ्यूज द्वारा किया गया। चर्च क्वायर द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। संगीत संचालन आशीष जॉन्सन एवं अजय सैमसन द्वारा किया गया। आराधना सभा के बाद मसीहजनों ने एक दूसरे को बधाईयां दी। कार्यक्रम में शरद मसीह, जेम्स मोजेस, आशीष डेविड पॉल, डोनाल्ड जैकब, ईशान, डेनियल मोजेसए जीनू, ह्यूबर्ट, ग्रेसी, महिमा, अनुग्रह, मार्क, एलेक्स, अभिषेक डेविड, संदीप दुबे, हेवर्ड, राकेश सिंह, ऑनल, संदीप मसीह, हेराल्ड, डोनाल्ड जैकबए आशीष पॉल, शरद मसीह, जोएल हर्बर्ट, संदीप मसीह, अविनाश रॉबिन, शैंकी एंड्रयू, रेव. नीलाश एस सिंह, रेव विजय डेविड का सहयोग रहा।
बार्डस्ले व सेंटपॉल सहित अन्य चर्चों में साज सजावट
क्रिसमस का उल्लास सेंटपॉल चर्च में भी बिखरा। उपनगरीय क्षेत्र के गिरजाघरों में भी सारा दिन चहल-पहल रही। मसीही समाज के लोगों ने प्रार्थना सभा के जरिए प्रभू ईशु मसीह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी गई। घरों में आज विशेष पकवान तैयार किए गए। एक -दूसरे के घरों में जाकर भी मिठाईयां, चॉकलेट और अन्य उपहार बांटे गए। गिरजाघरों में सांता क्लाज की वेश-भूषा के साथ लोगों ने बच्चों को गिफ्ट बांटे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला भी चलता रहा। उधर दूसरी ओर मसीही भाईयों को पर्व की बधाई देने जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। क्रिसमस सेलीबे्रशन के लिए पिछले दो दिनों से चर्चों में विद्युत की अलौकिक साज-सजावट की गई थी। खुशी, अक्षित की उपस्थिति रही।







