इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेश

दीनदयाल बस स्टैंड चौराहे पर ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या

Auto driver stabbed to death at Deendayal Bus Stand intersection

दीनदयाल बस स्टैंड चौराहे पर ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, सीसीटीवी से आरोपियों की तलाश

जबलपुर। दीनदयाल बस स्टैंड चौराहे पर देर रात एक ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पवन अहिरवार (निवासी राजीव नगर) के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, पवन अहिरवार को गंभीर हालत में तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने पवन पर चाकू से हमला किया और गला काटकर हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button