जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
राज नारायण वर्मा मामले में सरकार सक्रिय, जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना ने दिया मदद का भरोसा
Government active in Raj Narayan Verma case, Public Relations Commissioner Deepak Saxena assured help

राज नारायण वर्मा मामले में सरकार सक्रिय, जनसंपर्क आयुक्त दीपक सक्सेना ने दिया मदद का भरोसा
सिक्किम में घायल जबलपुर के छात्र राज नारायण वर्मा को लेकर मध्य प्रदेश सरकार की ओर से सक्रियता सामने आई है। पूर्व में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा द्वारा मध्य प्रदेश सरकार से मदद की अपील किए जाने के बाद जनसंपर्क आयुक्त एवं जबलपुर के पूर्व कलेक्टर दीपक सक्सेना ने हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है। दीपक सक्सेना ने सरकारी मशीनरी से संपर्क कर आवश्यक प्रयास करने की जानकारी विवेक तंखा को दी। इस पहल पर राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने दीपक सक्सेना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से पीड़ित छात्र को समय पर मदद मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है।







