भोपालमध्य प्रदेश

अड़ीबाजी कर दहशत फैलाने वाला इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

अड़ीबाजी कर दहशत फैलाने वाला इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

​भोपाल,यशभारत। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर अड़ीबाजी करने और क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले एक शातिर इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी शाहरुख खान उर्फ ‘मैकेनिक’ लंबे समय से फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई धारदार छुरी भी बरामद की है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मामला जवाहर कॉलोनी निवासी मोहम्मद उस्मान उर्फ बब्बन से जुड़ा है। उस्मान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अक्टूबर माह में शुभम राय, शाहरुख मैकेनिक और फैजान ने उसके घर में घुसकर 1.20 लाख रुपये की अवैध मांग की थी। फरियादी का कहना था कि वह पुरानी उधारी चुका चुका है, इसके बावजूद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और हथियार लहराकर इलाके में दहशत फैलाई थी।

​सीसीटीवी और टावर लोकेशन से पकड़ा गया आरोपी
​थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह सेंगर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मुख्य आरोपी शुभम राय को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि शाहरुख फरार था। पुलिस ने सुभाष नगर और आसपास के करीब 18 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। अंततः तकनीकी साक्ष्य और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर शाहरुख को सुभाष नगर से गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button