भोपालमध्य प्रदेश

चालान कटाया तो मिला हेलमेट और गुलाब: भोपाल ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल

चालान कटाया तो मिला हेलमेट और गुलाब: भोपाल ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल

​भोपाल,यशभारत। राजधानी में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2025 ‘परवाह’ के तहत यातायात पुलिस एक अलग ही अंदाज में नजर आ रही है। फंदा टोल पर उस वक्त लोग हैरान रह गए जब पुलिस ने बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों का न सिर्फ चालान काटा, बल्कि उन्हें सुरक्षा के लिए मुफ्त हेलमेट और सम्मान के रूप में गुलाब का फूल भी भेंट किया।

​जुर्माने के साथ मिला सुरक्षा का कवच
मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त (जोन-04) देवेन्द्र सिंह यादव, निरीक्षक आरती कातिजा और सूबेदार लाला बना मौजूद रहे। टीम ने बिना हेलमेट दो-पहिया वाहन चलाने वालों को रोककर उनसे 300 रुपये का समन शुल्क लिया। रसीद कटने के बाद जब चालकों को हेलमेट और फूल दिया गया, तो वहां चालान कटाने वालों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने सभी वाहन चालकों को भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की शपथ दिलाई।

WhatsApp Image 2025 12 17 at 19.36.59

WhatsApp Image 2025 12 17 at 19.36.57

​ब्लैक स्पॉट पर रहवासी बनेंगे ‘राहवीर’
​सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर कम करने के लिए पुलिस ने शहर के ‘ब्लैक स्पॉट्स’ (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) पर विशेष ध्यान देना शुरू किया है। इन क्षेत्रों के आसपास रहने वाले दुकानदारों और रहवासियों को पीपुल्स अस्पताल के डॉ. अभिषेक जैन और डॉ. महिमा बत्रा द्वारा प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया गया।
​एसीपी देवेन्द्र सिंह यादव ने लोगों को ‘राहवीर योजना’ के बारे में समझाते हुए बताया कि दुर्घटना के शुरुआती ‘गोल्डन ऑवर’ में घायल की मदद करना कितना महत्वपूर्ण है। उन्हें मेडिकल बॉक्स का उपयोग करना भी सिखाया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button