मध्य प्रदेशराज्य

यात्री बस का टायर फटा,अनियंत्रित होकर पलटी : 1 दर्जन से अधिक यात्री घायल…. मच गया हड़कंप 

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग 34 में चौथा मील के समीप दोपहर लगभग 2 बजे एक सड़क हादसा हो गया। जहां बस का टायर फटने से यात्री बस पलट गई जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

जानकारी जे अनुसार रॉयल बस क्रमांक MH 17 BY 0909 जबलपुर से नागपुर जा रही थी। जब बस नेशनल हाईवे 34 चौथा मील के पास पहुंची तो अचानक बस का टायर फट गया, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर सहित बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस को दी, सूचना मिलने के बाद लखनादौन पुलिस ,एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। और लोगो की मदद से घयलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां लोगो व वाहनों का आना जाना अधिक होता है, यदि घटना के समय लोग मौजूद रहते तो बड़ा हादसा हो सकता था। लखनादौन थाना प्रभारी कीरत प्रसाद दुबे का कहना है कि सूचना मिली थी कि अनियंत्रित होकर बस पलटने से कुछ लोग घायल हुए हैं। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की जा रही है। और घायलो के सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button