देश

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई, 33 करोड़ का गांजा जब्त,11 तस्कर गिरफ्तार

आगे जांच शुरू

श्रीश उपाध्याय/मुंबई, यशभारत। कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर कुल 8 विभिन्न मामलों के अंतर्गत 11 तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से रू 33.422 करोड़ मूल्य का 33.422 किलो गांजा बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंकॉक से मुंबई आने वाले यात्रियों की गहन जांच के दौरान 5 तस्करों को 16.482 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार से बैंकॉक से ही मुंबई आई एक अन्य फ्लाइट से गांजा तस्करी की खुफिया जानकारी के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने 6 अन्य तस्करों को 16.940 किलो गांजा समेत गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगे जांच शुरू है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button