देश

राशिफल 15 दिसंबर 2025 : सोमवार को भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे इन 3 राशियों के काम, घर में आएंगी खुशियां

शुभ योग से आज का दिन मेष, कर्क और कन्या राशि के लिए लाभदायक

यशभारत। आज पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज आज रात 9 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 9 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद स्वाती नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज सफला एकादशी व्रत है।15 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ राशि के लिए उतार चढाव वाला रहेगा। जबकि आज मेष, कर्क और कन्या राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। क्योंकि आज चंद्रमा का गोचर चित्रा उपरांत विशाखा नक्षत्र से तुला राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज का दिन शुभ योग के प्रभाव से मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज सोमवार का दिन सप्तम चंद्रमा के प्रभाव से शुभ फलदायी रहेगा। आपका कामकाज आज सुचारू रूप से चलेगा। नौकरी आप कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जिम्मेदारियों को बेहतर निभा पाएंग। कार्यक्षेत्र में आपको कोई लाभदायक मौका मिलेगा। आपको आज सरकारी काम में सफलता मिलेगी। साझेदारी के काम में सफलता पाएंगे। पारिवारिक जीवन सुखद होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज सप्ताह का पहला दिन मिलाजुला रहेगा। आपका खर्च आज बढ़ सकता है। अचानक बनने वाली परिस्थिति की वजह से आज आपको अपनी योजनाओं में बदलाव करना होगा। जोखिम वाले काम से आज आपको बचना होगा। सेहत का भी ध्यान रखें, विरोधी सक्रिय रहेंगे। लोन के लिए जो लोग प्रयास कर रहे हैं उनको कल सफलता मिलेगी। आपको मामा, मौसी से सहयोग मिल सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुखद और रोमांटिक रहेगा। आपके कामकाज में आज तेजी बनी रहेगी। आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता पाएंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लव लाइफ में आज आपसी प्रेम बना रहेगा। संतान के संबंध में आपको आज खुशी मिलेगी। विदेश से जिनके काम का संबंध है उनको फायदा हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए आज सोमवार का दिन सुखद रहेगा। सुख भाव में चंद्रमा का गोचर आपके लिए अनुकूल स्थिति बना रहा है। आपको आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और सहयोग मिलेगा। आपको आज माता की ओर सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। किसी मित्र से आपको सहयोग मिलेगा। घर में भौतिक सुख साधनों का आगमन होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जो जातक नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हें उनको आज कोई सकारात्मक खबर मिल सकती है। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। आप अपनी कमाई बढाने के लिए आज कोई साहसिक फैसला भी ले सकते हैं। आपको आज वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। आपको पड़ोसियों और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा बढे़गा। लव लाइफ में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। नौकरी में आपको आज कुछ नया मौका मिलेगा। आपको सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप कामकाज के बीच दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा। बुद्धि और कार्यकुशलता से आपको आज फायदा होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आप आज सफलता प्राप्त कर पाएंगे। संतान की ओर से आपको आप प्रसन्नता मिलेगी।

तुला राशि

आपको आज पारिवारिक जीवन में सुख सहयोग मिलेगा। आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। किसी वजह से आपका कोई काम आज टल सकता है। नौकरी में आज आपको विपरीत लिंगी मित्रो से सहयोग मिलेगा। भावुकता में आज कोई भी फैसला लेने से आपको आज बचना होगा। लव लाइफ में आपको आज जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान के संबंध आज किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए खर्चीला रह सकता है। जोखिम लेने से आज बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन मे आज आपको कुछ उलझन और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए आज सलाह है कि आवेश में आकर कोई भी फैसला करने से बचें। सेहत का भी आपको आज ध्यान रखना होगा। किसी वजह से आज यात्रा भी करनी पड़ सकती है। वाहन आज सावधानी से चलाएं। तकनीकी काम में आपको आज फायदा मिलेगा।

धनु राशि

आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए लाभदायक और शुभ रहेगा। आपकी राशि में आज सूर्य का आगमन होगा। ऐसे में दिन के पहले भाग में आज आप उलझन और सुस्ती महसूस करेंगे। नौकरी में आपके ऊपर आज काम का दबाव भी रहेगा। लेकिन दिन का दूसरा भाग आपका अनुकूल बीतेगा। आर्थिक मामलों खर्च के साथ आज कमाई का भी योग बना हुआ है। वैवाहिक जीवन में आपको आज प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपके हाथों आज कोई शुभ काम होगा।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको आज आर्थिक लाभ मिलने का योग बना हुआ है। आपका पैसा अगर फंसा हुआ है तो आपको प्रयास करना चाहिए। नौकरी में आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी मित्र या संबधी से मिलने का भी संयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, वाणी और क्रोध पर कंट्रोल करने का प्रयास करना चाहिए। आपको आज अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में मानसिक तनाव और नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए सलाह है कि आज आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें नहीं आपको धोखा मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। अचानक से कोई नया खर्च आपके सामने आ सकता है। पारिवारिक जीवन में पिता और घर के बड़ों से आपको सपोर्ट मिलेगा। पड़ोसियों और दोस्तों से भी सहयोग मिलेगा।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए आज सोमवार का दिन संयम से बिताने की सलाह दे रहा है। आपको आज किसी की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में आज आपको किसी निकट संबंधी की वजह से तनाव मिल सकता है। आज सेहत को लेकर भी परेशानी हो सकती है। दबी समस्या उभर सकती है। विरोधियों और शत्रुओं से भी सतर्क रहें। अनचाहे खर्च का भी योग बना हुआ है। नौकरी और कामकाज से आज अपने काम से काम रखे। दूसरों के मामलों से दूर रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button